नोटबंदी का नाम लेने से भी बचते हैं पीएम मोदी: नोटबंदी के 6 साल पूरे होने पर कांग्रेस
कांग्रेस ने नोटबंदी के 6-साल पूरे होने पर मंगलवार को ट्वीट किया, "जिन दावों के साथ नोटबंदी की गई...उनमें से एक भी दावा पूरा नहीं हुआ।" कांग्रेस ने लिखा, "छोटी-से-छोटी चीज़ का क्रेडिट लेने को उतावले प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी...नोटबंदी का नाम लेने से बचते हैं।" कांग्रेस के मुताबिक, "आज न कोई उत्सव होता है...न कोई 'धन्यवाद मोदी जी' कहता है।"