नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

सरकार द्वारा 2016 में ₹1,000 और ₹500 के नोटों को बंद करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा। 4 जनवरी को रिटायर हो रहे जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ इन याचिकाओं पर फैसला सुना सकती है। इससे पहले पी. चिदंबरम ने नोटबंदी को 'बड़ी गलती' बताई थी।

Load More