नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट 2016 में हुई नोटबंदी (₹500 और ₹1,000 के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। बकौल सुप्रीम कोर्ट, पहले देखा जाएगा कि यह मुद्दा सुने जाने योग्य है या नहीं। इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आज (बुधवार) सुनवाई करेगा।