नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 5 जजों की बेंच गठित
सुप्रीम कोर्ट 2016 में हुई नोटबंदी (₹500 और ₹1,000 के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करेगा। सुनवाई के लिए जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर की अध्यक्षता में 5 जजों की बेंच का गठन किया गया है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर-2016 में नोटबंदी की घोषणा की थी।