'नोटिस' के सेट पर जीप से टक्कर के बाद चोटिल हुए 'रामायण' फेम ऐक्टर अरुण गोविल

फिल्म 'नोटिस' की शूटिंग के दौरान धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अरुण गोविल चोटिल हो गए हैं। 'नोटिस' के प्रोड्यूसर व ऐक्टर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने बताया कि सेट पर जीप के ड्राइवर ने रिवर्स लेते हुए अरुण गोविल की कोहनी में ज़ोरदार टक्कर मार दी थी। गोविल फिलहाल ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग पूरी की।

Load More