नोटों पर महात्मा गांधी के चेहरे को अन्य किसी के चेहरे से नहीं बदला जाएगा: आरबीआई
आरबीआई ने बैंक नोटों पर महात्मा गांधी के चेहरे को किसी अन्य के चेहरे से बदलने से संबंधित खबरों का खंडन किया है। आरबीआई ने कहा कि मौजूदा मुद्रा व बैंक नोटों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आरबीआई बैंक नोटों में रबींद्रनाथ टैगोर और ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की तस्वीर इस्तेमाल कर सकता है।