नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर बांग्लादेश में हुई जेल
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश के श्रम कानूनों के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। लोक अभियोजक खुर्शीद आलम खान ने एएफपी से कहा, "प्रोफेसर यूनुस और ग्रामीण टेलीकॉम के उनके तीन सहकर्मियों को श्रम कानूनों के तहत दोषी ठहराया गया...और 6 महीने के साधारण कारावास की सज़ा सुनाई गई।" हालांकि, चारों को ज़मानत मिल गई है।