नोबेल फाउंडेशन ने रूस, बेलारूस व ईरान को समारोह में आमंत्रित करने का फैसला लिया वापस
नोबेल फाउंडेशन ने इस साल स्टॉकहोम (स्वीडन) में होने वाले नोबेल पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए रूसी राजदूत को आमंत्रित करने का फैसला वापस ले लिया है। नोबेल फाउंडेशन ने कहा कि वह बेलारूस और ईरान के राजदूतों को भी आमंत्रित नहीं करेगा। स्वीडन के कई सांसदों ने नोबेल पुरस्कार समारोह का बहिष्कार करने का एलान किया था।