नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले मानवाधिकार संगठन के दफ्तर को रूस ने अपने नियंत्रण में लिया
एक रूसी न्यायालय ने शुक्रवार को आदेश दिया कि नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जीतने वाले मानवाधिकार संगठन मेमोरियल का दफ्तर ज़ब्त किया जाए। कोर्ट ने आदेश दिया कि संगठन का मॉस्को स्थित दफ्तर सरकारी संपत्ति बन गया है। मेमोरियल ने सरकार की आलोचना और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा को बढ़ावा देने को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार जीता है।