नोरा ने मेकर्स पर लगाया बस 4 लड़कियों को फिल्में देने का आरोप, कहा- लगातार मिल रहे प्रोजेक्ट
ऐक्ट्रेस नोरा फतेही ने बॉलीवुड में प्रतिस्पर्धा को लेकर कहा है, "एक साल में कुछ ही फिल्में आती हैं। और जो दिख रहा होता है, अक्सर फिल्ममेकर्स उससे आगे नहीं सोच पाते।" उन्होंने कहा, "अगर सिर्फ 4 लड़कियां फिल्में कर रही हैं और...उन्हें नॉन-स्टॉप प्रोजेक्ट मिल रहे हैं तो फिल्ममेकर्स को सिर्फ वही याद रहेंगी। वे उससे आगे नहीं सोचते।"