नोकिया के सीईओ ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शेयर कीं तस्वीरें, पीएम ने दी प्रतिक्रिया
नोकिया के सीईओ पेका लुंदमार्क ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि इस मुलाकात में भारत की 5जी यात्रा में नोकिया के योगदान को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सार्थक मुलाकात में प्रौद्योगिकी से जुड़े पहलुओं और समाज कल्याण में इसके इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई।