नौकरी की तलाश में मुंबई जा रहा था ट्रेन में हुई फायरिंग में जान गंवाने वाला बिहार का शख्स
जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 31 जुलाई को हुई फायरिंग में जान गंवाने वाले 4 लोगों में मधुबनी (बिहार) निवासी 48-वर्षीय मोहम्मद असगर भी शामिल थे। असगर के भाई के मुताबिक, वह एक साल से परिवार समेत जयपुर में रहकर चूड़ी की फैक्ट्री में काम करते थे और बेहतर नौकरी की तलाश में जयपुर से मुंबई जा रहे थे।