नौकरी के बदले ज़मीन मामले में तेजस्वी यादव से ईडी ने 8 घंटे से अधिक समय तक की पूछताछ

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से ईडी ने रेलवे की नौकरी के बदले ज़मीन मामले में 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इससे पहले 25 मार्च को तेजस्वी की बहन मीसा भारती से भी ईडी ने पूछताछ की थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को मार्च में इस मामले में ज़मानत मिली थी।

Load More