नौकरी छोड़ने के 12 माह तक टीसीएस जैसी कंपनियों से नहीं जुड़ सकते विप्रो के अधिकारी: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, विप्रो छोड़ने के 12 महीने तक उसके वरिष्ठ अधिकारी इन्फोसिस, टीसीएस, आईबीएम, एक्सेंचर, कॉग्निज़ेंट, डेलॉइट, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से नहीं जुड़ सकते हैं। हाल ही में विप्रो ने कंपनी छोड़ने के 12 महीने के भीतर कॉग्निज़ेंट से जुड़ने को लेकर अपने पूर्व सीएफओ जतिन दलाल के खिलाफ मुकदमा किया था।

Load More