नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक ने अपने स्कूल के कैरेक्टर सर्टिफिकेट की तस्वीर की शेयर
नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने ट्विटर पर नई दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के कैरेक्टर सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर की है। सर्टिफिकेट में लिखा है, "वह (संजीव) उपस्थिति में वक्त के पाबंद...और पढ़ाई को लेकर मेहनती थे।" एक अन्य ट्वीट में बिखचंदानी ने खुलासा किया कि अभिनेता शाहरुख खान ने भी यहीं से पढ़ाई की थी।