नौजवान सर्दी में पैदल चल रहा है, यह प्रशंसनीय है: 'भारत जोड़ो यात्रा' पर चंपत राय
वीएचपी नेता व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कहा है, "एक नौजवान देश में पैदल चल रहा है, यह प्रशंसनीय बात है।" उन्होंने आगे कहा, "नौजवान देश को समझ रहा है, 3,000 किलोमीटर चलेगा और ऐसी सर्दी में भी चलेगा, इसकी हम सराहना ही करेंगे।"