नौसेना में 32 वर्षों की सेवा के बाद आईएनएस अजय हुआ सेवामुक्त; सामने आईं तस्वीरें

भारतीय नौसेना में 32 वर्षों तक सेवारत रहने के बाद युद्धपोत आईएनएस अजय को सोमवार को मुंबई (महाराष्ट्र) के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित एक समारोह में सेवामुक्त किया गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आईएनएस अजय को जनवरी 1990 में जॉर्जिया में कमीशन किया गया था। आईएनएस अजय 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार का भी हिस्सा रहा।

Load More