नौसेना व वायुसेना प्रमुख को अच्छी तरह जानता हूं, मिलकर काम करेंगे: सेनाध्यक्ष जनरल पांडे
नवनियुक्त थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि वह वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल वी.आर. चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि को अच्छी तरह जानते हैं। जनरल पांडे ने कहा, "मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम तीनों मिलकर काम करेंगे...राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करेंगे।" दरअसल, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख 61वें एनडीए कोर्स के बैचमेट्स हैं।