न्याय नहीं मिला तो योगी आदित्यनाथ के सामने आत्महत्या कर लूंगी: आकांक्षा दुबे की मां
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की खुदकुशी के मामले में उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर ऐक्ट्रेस की मां ने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आत्महत्या कर लेंगी। जैन ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।