न्याय मिलने में देरी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक: कानून मंत्रियों के साथ सम्मेलन में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के पहले दिन कहा कि न्याय मिलने में देरी देश के लोगों द्वारा झेली जा रही सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि कानूनों को सरल तरीके से और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखना चाहिए ताकि गरीब-से-गरीब व्यक्ति भी उन्हें समझ सके।