न्यायतंत्र से भरोसा उठ गया: सज़ा-ए-मौत पाने वालों को एससी द्वारा बरी करने पर रेप पीड़िता के पिता
छावला (दिल्ली) रेप पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट से सज़ा-ए-मौत पाने वाले 3 युवकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर कहा है, "हम...गरीब हैं...पता नहीं कानूनी लड़ाई जारी रख पाएंगे या नहीं...मेरा न्यायतंत्र से विश्वास उठ गया है।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है...कोर्ट को इससे फर्क नहीं पड़ता कि...कितनी बर्बरता से हमारी बेटी की हत्या की गई।"