न्यायपालिका के फैसले के बाद टीएमसी कार्रवाई करेगी: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर टीएमसी
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को लेकर पार्टी नेता फिरहाद हकीम ने कहा है, "न्यायपालिका के फैसले के बाद टीएमसी कार्रवाई करेगी।" उन्होंने कहा, "हम स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और हमें न्यायपालिका पर भरोसा है।" बकौल फिरहाद, "टीएमसी किसी भी विसंगति या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी।"