न्यायपालिका को प्रधानमंत्री कार्यालय का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा, "देश में 'अघोषित आपातकाल' चल रहा है और न्यायपालिका को प्रधानमंत्री कार्यालय का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है।" उन्होंने कहा, "देश में एक ही व्यक्ति का शासन चल रहा है, संसद व संविधान को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है और न्यायपालिका को नष्ट करने की कोशिश हो रही है।"