न्यूज़ एजेंसियों ने बच्चों के साथ केट मिडलटन की तस्वीर को हटाया, एडिटेड होने का किया गया दावा
यूके के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन की उस तस्वीर को एडिटेड होने के दावों के बीच समाचार एजेंसियों रॉयटर्स, एएफपी और एपी ने हटा दिया जिसमें वह अपने 3 बच्चों संग नज़र आई थीं। तस्वीर को मिडलटन की पेट की सर्जरी के बाद केंसिंग्टन पैलेस ने जारी किया था। बकौल एपी, तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है।