न्यूज़ ऐंकर को गिरफ्तार करने यूपी में उनके घर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, यूपी पुलिस भी वहां पहुंची
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी न्यूज़ ऐंकर रोहित रंजन ने ट्वीट किया है, "स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बिना छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे गिरफ्तार करने को खड़ी है...क्या ये कानूनन सही है?" यूपी पुलिस ने कहा, "पुलिसकर्मी मौके पर है...नियमानुसार कार्यवाही होगी।" रंजन के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फर्ज़ी वीडियो को लेकर केस दर्ज हुआ था।