'न्यूज़क्लिक' के फाउंडर प्रबीर पर 2019 लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप: एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने अपनी एफआईआर में कहा है कि 'न्यूज़क्लिक' के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ ने कथित तौर पर 2019 लोकसभा चुनाव में पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी ऐंड सेक्युलरिज़्म नामक समूह के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की साज़िश रची थी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत 'न्यूज़क्लिक' के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को गिरफ्तार किया था।