'न्यूज़क्लिक' के फाउंडर प्रबीर व एचआर हेड को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की एक अदालत ने यूएपीए के तहत दर्ज केस के सिलसिले में गिरफ्तार 'न्यूज़क्लिक' के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ व पोर्टल के एचआर अमित चक्रवर्ती को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि दोनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों को लेकर 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

Load More