न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न हुईं कोविड-19 से संक्रमित

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न मध्यम लक्षणों के साथ कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। जेसिंडा के कार्यालय ने शनिवार को बताया कि वह अपने पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद 8 मई से आइसोलेशन में थीं व अब उन्हें 21 मई तक आइसोलेट होना होगा। उनकी बेटी की कोविड-19 रिपोर्ट भी बुधवार को पॉज़िटिव आई थी।

Load More