न्यूज़ीलैंड के आईलैंड्स में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप; सुनामी की चेतावनी जारी

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, न्यूज़ीलैंड के ​​कर्माडेक आईलैंड्स रीजन में गुरुवार सुबह 7.0 तीव्रता का भूकंप आया और भूकंप का केंद्र 22.1 किलोमीटर (13.7 मील) की गहराई में था। यूएस सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Load More