न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शार्दुल ठाकुर पर गुस्सा हुए रोहित शर्मा
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मंगलवार को तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के शार्दुल ठाकुर पर गुस्सा होने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में रोहित एक ओवर में लगातार दो चौके लगने के बाद शार्दुल को डांटते दिख रहे हैं। मैच में 25 रन बनाने व 3 विकेट लेने वाले शार्दुल 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।