न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी भारतीय टीम, किए दो बदलाव
क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच के लिए अपनी भारतीय टीम चुनी है। आकाश ने टीम में दो बदलाव करते हुए हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को खिलाने का विकल्प दिया है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में मैच होगा।