न्यूज़ीलैंड ने नीदरलैंड्स को 99 रन से हराकर दर्ज की वनडे विश्व कप 2023 में अपनी दूसरी जीत
वनडे विश्व कप 2023 में सोमवार को न्यूज़ीलैंड ने नीदरलैंड्स को 99 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच में न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट गंवाकर 322 रन बनाए थे जिसके जवाब में नीदरलैंड्स 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑल-आउट हो गया। न्यूज़ीलैंड के लिए मिचल सैंटनर ने मैच में 5 विकेट लिए।