न्यूज़ीलैंड ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में चिली को 3-1 से हराया
ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-सी के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने चिली को 3-1 से हरा दिया। न्यूज़ीलैंड ने पहले क्वॉर्टर में 2 व दूसरे क्वॉर्टर में 1 गोल दागा जबकि चिली के लिए एकमात्र गोल चौथे क्वॉर्टर में आया। न्यूज़ीलैंड के लिए सैम हीहा ने दो गोल दागे।