न्यूज़ीलैंड ने रूसी केंद्रीय बैंक समेत 18 वित्तीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने का किया एलान
न्यूज़ीलैंड ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर रूसी केंद्रीय बैंक, संप्रभु धन कोष और देश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों सहित 18 वित्तीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। बकौल न्यूज़ीलैंड की विदेश मंत्री ननाया महुता, "आठ सबसे बड़े रूसी बैंकों पर भी...नए प्रतिबंध लगा रहे हैं, जो रूस की कुल बैंकिंग संपत्ति का...लगभग 80% हैं।"