न्यूट्रल वेन्यू पर अंपायरिंग करने वाली आईसीसी की पहली महिला अंपायर होंगी सू रेडफर्न

इंग्लैंड की महिला अंपायर सू रेडफर्न न्यूट्रल वेन्यू पर अंपायरिंग करने वाली आईसीसी की पहली महिला अंपायर बनने जा रही हैं। आईसीसी ने वीमेन्स चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20I सीरीज़ के लिए रेडफर्न को नियुक्त किया है। रेडफर्न ने कहा, "यह महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण है। ऐसी नियुक्तियों से महिला अंपायरों का अनुभव बढ़ेगा।"

Load More