न्यूयॉर्क के कोर्ट में मेरी पेशी के दौरान कोर्ट के कर्मचारी रो रहे थे: डॉनल्ड ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि न्यूयॉर्क के एक कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान कोर्ट के कर्मचारी रोने लगे थे। दरअसल, पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को हश मनी (चुप रहने के लिए किया गया भुगतान) देने के मामले में ट्रंप के खिलाफ अभियोग चलाने की मंज़ूरी दिए जाने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था।