न्यूयॉर्क में 15वीं मंज़िल से कूदे कार्टूनिस्ट जॉन मेडविक, गर्लफ्रेंड ने की थी बचाने की कोशिश
वेबएमडी के लिए काम करने वाले कार्टूनिस्ट जॉन मेडविक ने कथित तौर पर मंगलवार को न्यूयॉर्क में एक इमारत की 15वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें पकड़ने और गिरने से रोकने की कोशिश की लेकिन 62 वर्षीय जॉन खिड़की से 'फिसल गए'। पुलिस को आशंका है कि जॉन डिप्रेशन में थे।