न्यूयॉर्क में कार दुर्घटना के बाद शख्स ने बुज़ुर्ग सिख को मारे घूंसे, हुई मौत
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में जसमेर सिंह नामक 66-वर्षीय सिख को कार दुर्घटना के बाद एक शख्स ने बार-बार घूंसे मारे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। घटना 19 अक्टूबर को हुई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।