न्यूयॉर्क में पुलिस के सिख जवान को शादी के लिए दाढ़ी रखने की नहीं मिली अनुमति
न्यूयॉर्क पुलिस में शामिल एक सिख जवान को उसके सुपरवाइज़र्स ने शादी के लिए दाढ़ी बढ़ाने की अनुमति नहीं दी है। कर्मचारियों को उनके धर्म संबंधी प्रतिबद्धताओं का पालन करने की कानूनी तौर पर अनुमति दिए जाने के बावजूद यह घटना हुई। जवान से कहा गया कि दाढ़ी बढ़ाने से गैस मास्क के इस्तेमाल के समय समस्या हो सकती है।