न्यूयॉर्क में बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित 25 वर्षीय भारतीय महिला हुई लापता
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में फेरिन खोजा नामक 25 वर्षीय भारतीय महिला लापता हो गई है और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों से मदद मांगी है। महिला को आखिरी बार क्वींस स्थित अपने आवास से 1 मार्च को रात में लगभग 11 बजे निकलते हुए देखा गया था। पुलिस ने बताया कि महिला बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित है।