न्यूयॉर्क में भारतीय छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत, आंध्र प्रदेश भेजा जाएगा शव

न्यूयॉर्क (अमेरिका) में बाइक सवार भारतीय छात्र की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। आंध्र प्रदेश निवासी छात्र बेलेम अच्युत 'द स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क' (एसयूएनवाई) का छात्र था और उसके शव को आंध्र प्रदेश भेजा जाएगा। भारत के महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, वह शव को भारत भेजने के लिए परिवार व स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में हैं।

Load More