न्यूज़ीलैंड की ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की ताज़ा अंकतालिका?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत (रनों के लिहाज़ से) दर्ज करने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की अंकतालिका में न्यूज़ीलैंड 66.66% अर्जित अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। इससे ऑस्ट्रेलिया और भारत को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे अब क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं।