न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जडेजा को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 कैच लेने वाले भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा को बेस्ट फील्डर का मेडल मिला। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव द्वारा जडेजा को मेडल देने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सूर्यकुमार कहते दिखे, "चीते की चाल, बाज़ की नज़र और रॉयल नवघन की फील्डिंग से कोई नहीं बच सकता।"