न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रोहित कप्तान बनाए गए
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 17-21 नवंबर के बीच होने वाली 3-मैच की टी20I सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने 16-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा को कप्तान और के.एल. राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है जबकि विराट कोहली को आराम दिया गया है। टीम में शामिल अनकैप्ड खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और आवेश खान शामिल हैं।