न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ नहीं खेलेंगे रोहित, पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान: खबर
रिपोर्ट्स हैं कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे भारत की कप्तानी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली को पहले टेस्ट में आराम दिया जाएगा जबकि रोहित शर्मा दोनों टेस्ट नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को भी सीरीज़ में आराम दिया जाएगा।