न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन घोषित
न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने मंगलवार को इंदौर में भारत के खिलाफ सीरीज़ के तीसरे व आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए पेसर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह उमरान मलिक व युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया है।