न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए भारत पर लगा ₹39.6 लाख का जुर्माना
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को पहले वनडे में स्लो ओवर-रेट को लेकर भारत पर ₹39.6 लाख का जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने पाया कि भारतीय टीम निर्धारित समय से 3 ओवर पीछे थी और उन्होंने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच फीस का 60% जुर्माना लगाया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी गलती मान ली है।