न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के स्लिप कॉर्डन की तस्वीर हुई वायरल
इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के स्लिप कॉर्डन की एक तस्वीर वायरल हुई है। आईपीएल फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की है जिसमें मैच के पहले दिन इंग्लैंड के विकेटकीपर के अलावा 6 फील्डर स्लिप कॉर्डन में दिखाई दे रहे हैं। केकेआर ने इसे कैप्शन दिया, "टेस्ट क्रिकेट❤️।"