न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में नहीं खेलेंगे हार्दिक, टीम से लखनऊ में जुड़ेंगे
बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में चोटिल होने वाले भारतीय उप-कप्तान हार्दिक पंड्या को स्कैन के लिए ले जाने के बाद आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई के मुताबिक, हार्दिक रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच के लिए धर्मशाला नहीं जाएंगे और वह 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे।