न्यूज़ीलैंड के फिलिप्स ने बिजली कटने के बाद मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच से पहले रविवार को हैदराबाद में बिजली कटने के बाद मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आईसीसी ने तस्वीरें शेयर कर मज़ाक में 'X' पर लिखा, "हमारा इरादा लाइट बंद करने का नहीं था लेकिन शायद हम ऐसा बार-बार करेंगे।"